Home » भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश मोगा के 4जी होटल में मोगा के व्यापारियों से करेंगे बैठक : त्यागी

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश मोगा के 4जी होटल में मोगा के व्यापारियों से करेंगे बैठक : त्यागी

by Rakha Prabh
138 views

मोगा, 24 जून (संजीव कुमार अरोडा) :- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश मोगा में आज 25 जून को 11 बजे 4जी होटल में व्यापारियों, डाक्टरों, मैडीकल स्टोरों, इंडस्ट्रलिस्ट, दुकानदारों को आ रही मुश्किलों के संबंध में एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है, ताकि केन्द्र सरकार से संबंधित उक्त लोगों को आ रही मुश्किलों का हल करवाया जा सके। उक्त जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग तथाा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह सचिव देवप्रिया त्यागी ने देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब में लोगों को जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। जिसके तहत भाजपा के केन्द्रीय व प्रदेश नेता पंजाब के सभी जिलों में व्यापारियों व अन्य वर्गों के साथ बैठकें करके उनकी मुश्किलों के हल के लिए कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की होने वाली इस बैठक में सभी वर्गों के व्यापारियों को समय पर पहुंचकर केन्द्रीय व प्रदेशाध्यक्ष को अपनी मुश्किलों से अवगत करवाना चाहिए, ताकि भाजपा की प्रदेश टीम तथा केन्द्रीय नेता द्वारा उनकी मुश्किलों का जो हल केन्द्र से हो सकता है, उनको करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि मोगा जिले के समूह उक्त वर्गों के लोगों को समय पर पहुंचकर इसका लाभ उठाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment